Many of the snow falls in these 5 locations of India
अगर आपको ये जानना है कि भारत में किन जगहों पर सबसे ज्यादा बर्फ गिरती है तो ये सारी जगहें अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
ऐसा कितनी बार हुआ है कि आपने बर्फबारी का वीडियो या फोटो देखी हो और आपका भी मन उसे असलियत में देखने का किया हो। ऐसा होता है कि सर्दियों के दौरान बर्फबारी की तस्वीरें देखना हमें बहुत पसंद आता है और हमेशा ये लगता है कि काश हम भी यहां गए होते। अधिकतर लोग तो अपने आस-पास की बर्फबारी वाली जगहों को ढूंढने लगते हैं और फिर उनके बारे में पढ़कर खुश होते हैं।
हां, अगर आप बहुत मेहनत करके ट्रैवल करें और फिर आपको बर्फबारी भी ना मिले तो शायद थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन अगर आप भारत की ऐसी जगहों पर जाएंगे जहां सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है तो शायद आप निराश नहीं होंगे। ये जगहें किसी विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में।
Many of the snow falls in these 5 locations of India
1. लेह, लद्दाख
अगर आपको सही मायने में ऐसी सर्दी देखनी है जो एडवेंचर से कम नहीं हो तो इस दौरान लद्दाख जाएं। वैसे लद्दाख के कई सारे स्पॉट्स इस

दौरान बंद हो जाते हैं, लेकिन लेह सिटी और इसके आस-पास की जगहें देखने को मिलती हैं। यहां आप सीधे फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं, लेकिन ये मौसम पर ही निर्भर करता है कि आप कैसे जा पाएंगें। पर यकीन मानिए कि लेह सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां आपको अप्रैल तक बर्फ देखने को मिलेगी और अक्टूबर से ही यहां पर बर्फबारी शुरू हो जाती है।
- अगर आपको सांस लेने में दिक्कत होती है
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं
- अगर आप किसी हेल्थ कंडीशन से गुजर रहे हैं
- अगर आपको बिल्कुल भी ठंड बर्दाश्त नहीं होती है
- तो लेह घूमने का प्लान पोस्टपोन कर दें क्योंकि यहां थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
2. गुलमर्ग,
कश्मीर
गुलमर्ग को किसी विंटर वंडरलैंड से कम नहीं माना जा सकता है। इस जगह पर ऐसी खूबसूरती है जो आपको कहीं और नहीं मिलेगी। गुलमर्ग को भारत का स्की डेस्टिनेशन कहा जाता है। ये एक ऐसी जगह है जो स्विट्जरलैंड से कम नहीं लगेगी। हिमालय की पूरी खूबसूरती आपको यहां दिखेगी। गंडोला राइड्स, चीड़ के पेड़, बर्फ से ढकी हुई वादियां और सांस लेने के लिए शुद्ध हवा।
गुलमर्ग जाते समय आप भारत के सबसे खूबसूरत रेल रूट कश्मीर ट्रेन रूट में सफर भी कर सकते हैं।
3.तवांग, अरुणाचल प्रदेश

ये जगह लेह के बाद सबसे ठंडी जगहों में से एक मानी जा सकती है। हिंदुस्तान की ऐसी कुछ जगहों में से एक है जहां हमेशा ही सर्दी रहती है
और हमेशा यहां का तापमान ठंडा रहता है। नवंबर से ही यहां 0 से नीचे तापमान होने लगता है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है और ट्रेकिंग आदि के शौकीन हैं तो ये जगह बेस्ट साबित हो सकती है।
भारत की सबसे अच्छी स्नोफॉल आपको यहां मिल सकती है।

4.चोपटा, उत्तराखंड
ये जगह आइस फॉरेस्ट के नाम से जानी जाती है। ये केदारनाथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी का हिस्सा है। यहां की खूबसूरती आपको किसी से कम नहीं लगेगी। जनवरी के महीने में यहां खूब बर्फबारी होती है और अगर आपको बर्फ देखने का और तीर्थ करने का मन है तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है।
हां, आपको यहां जाने से पहले मौसम का ध्यान जरूर रखना होगा क्योंकि ये कई बार यहां इतनी बर्फबारी होती है कि ट्रैवल करना मुश्किल हो जाता है।
5.मनाली, हिमाचल

अगर आप उनमें से हैं जो बहुत ज्यादा ठंडे माहौल में नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी बर्फबारी का मज़ा लेना चाहते हैं तो मनाली जाएं। मनाली शहर सर्दियों में बर्फबारी से ढक जाता है और यहां पर आस-पास घूमने की कई जगहें हैं। मनाली का हिडिंबा देवी मंदिर, मनाली सेंचुरी, माल रोड आदि बहुत खूबसूरत हैं।
अब तो ये अटल टनल के लिए भी प्रसिद्ध हो गया है जो रोहतांग पास तक ले जाता है। हालांकि, ये रोड यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का हाल जरूर ले लीजिएगा।
2 Comments
[…] 7. SpiceJet (India) […]
[…] 7. SpiceJet (India) […]