Foreign Tour: भारत से मात्र 2 घण्टे की दूरी पर हैं यह 5 देश, घूमने का मूड हो तो इन्हें देख लीजिए


घूमना किसको नहीं पसंद होगा, अपने खाली समय मे हर कोई घूमना चाहता है। घूमने से मन और तन दोनों तारो ताजा हो जाते हैं और साथ ही फैमिली मेंबर्स के साथ टाइम भी व्यतीत हो जाता है। माइंड को डायवर्ट करने और फ्रेश फील करना आज के ज़माने में बेहद जरूरी है। पर इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनो के लिए बहुत समय नही निकल पाते है। अक्सर जब हम विदेश की खूबसूरत तस्वीरों को देखते है तो हमारा भी मन ऐसी जगहों पर जाने का होता है, पर टाइम के कमी के चलते लोगों को अपना मन मरना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे तो भारत से केवल चार घंटे की दूरी पर है और आराम से वहां अपनी फैमिली फ्रेंड्स के साथ घूम सकते है।

2 घंटे के अंदर पहुंच सकते है नेपाल

जैसा की आप सबको भारत से नेपाल बहुत कम दूरी है। बता दें कि भारत से नेपाल की हवाई यात्रा बहुत सस्ती है। भारत से फ्लाइट लेकर आप यहां 1 घंटा 40 मिनट में पहुंच सकते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों, परिवार या साथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। और अगर आप हवाई यात्रा नहीं करना चाहते है तो गोरखपुर से बस यात्रा करके भी यहां आ सकते है।

बर्फ के चादर ओढ़े पहाड़ देखने हाेतो जरूर जाए भूटान

भूटान दुनिया के सबसे छोटा और खुशहाल देशों में गिना जाता है। यहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़ और यहां के प्रसिद्ध मठ देखने को मिलेंगे। अगर आप भारत से फ्लाइट लेकर भूटान पहुंचना चाहते हैं, तो आपको 2 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा।

लगे हाथ थाईलैंड भी हो आइए

थाईलैंड अपने टूरिज्म के चलते अब लोकप्रिय इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में से एक बन चुका है। आपको यहां शानदार महल और मंदिर देखने को मिल सकते है। भारत की फ्लाइट लेकर थाईलैंड पहुंचने में आपको 2 घंटे 35 मिनट का समय लग सकता है।

दुबई का बुर्जखलीफा देखना ना भूले

भारत के नजदीक देशों में दुबई भी है भारत की फ्लाइट लेकर दुबई पहुंचने में अलका 4 घंटे का समय लग सकता हैं। बुर्ज खलीफा के लिए दुनियाभर में मशहूर दुबई में आप मिरेकल गार्डन, दुबई मरीना दुबई क्रीक 3डी वर्ल्ड सेल्फी म्यूजियम आदि जैसी जगहों का लिफ्ट उठा सकते है।

भारत से 4 घंटे की दूरी पर है मालदीव

भारत के लोगों के लिए मालदीव पसंदीदा जगह बन गया है। मालदीप में बहुत से फेमस सेलिब्रिटीज अक्सर जाया करते है। जो लोग खाने के शौकीन है उनके लिए मालदीप स्वर्ग माना जाता है क्योंकि यहां आपको हर तरह का खाना खाने को मिल सकता है। भारत से फ्लाइट लेकर आप यहां 4 घंटे में पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Company

Our Desi bharat website brings you the convenience of instant access to a diverse range of titles, spanning genres from fiction and non-fiction to self-help, business.

Features

Most Recent Posts

Category