इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में अब तक के सफर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन औसत से भी नीचे का रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब तक कुल 9 मुकाबले खेल कर एक मैच जीत सकी है।
ऐसे में मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम अपने शेष बचे पांच मैचों में बेंच बैठे कुछ खिलाड़ियों को मैदान में उतरने का मौका दे सकती है।
इस युवा खिलाड़ी पर MI ने नहीं जताया है भरोसापांच बार की चैंपियन Mumbai Indians के युवा खिलाड़ियों को मौका दिए जाने के लिए मशहूर है। मुंबई इंडियंस की टीम पिछले कई सालों से युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतरने का मौका दे रही है।
इस कड़ी में इस सत्र में मुंबई इंडियंस की टीम ने तिलक वर्मा (Tilak Verma), ऋतिक शौकीन (Hrithik shaukeen) और डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald brevis) जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता चुकी है और उन्हें डेब्यू पहुंचने का मौका दिया है। हालांकि अब तक अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका नहीं मिला है जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने इस साल 30 लाख रुपए में खरीदा था।