मानसून के बाद सितंबर में घूम आएं भारत की 5 इन जगहों पर, नहीं करेगा लौटने का मन

सितंबर का महीना बेहद सुहाना होता है। इस मौसम में कभी धूप तो कभी छांव रहती है। साथ ही बारिश की वजह से चारों तरफ हरियाली रहती है। वातावरण में ताजगी बनी रहती है। इस मौसम का आनंद उठाने के लिए लोग हिल स्टेशन समेत खूबसूरत जगहों पर जाते हैं। देशभर में कई खूबसूरत जगह हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और विशेषता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अगर आप भी सितंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

1. मुनस्यारी, उत्तराखंड

सितंबर के महीने में मुनस्यारी का मौसम बेहद सुहाना रहता है। इस महीने में न अधिक गर्मी और न ज्यादा ठंड रहती है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक सितंबर में मुनस्यारी घूमने आते हैं। यहां आप कलामुनी टाॅप, नंदा देवी मंदिर , में देवी देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, घूमने के लिए मदकोट, बैतूली धार और पंचचूली पर्वत पर जा सकते हैं।

2. पदुम, जंस्कर

पदुम गाँव ज़ांस्कर क्षेत्र की एक सुदूर घाटी में स्थित है, जो इसे उन यात्रियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है जो सामान्य व्यस्त और भीड़-भाड़ वाले पर्यटन क्षेत्रों से बचना चाहते हैं। हाल के वर्षों में, यह ट्रेकिंग समुदाय के लिए रुचि का केंद्र बन गया है, क्योंकि पदुम से शुरू होने वाले लगभग 32 ट्रेकिंग मार्गों का पता लगाया जा चुका है। यह शहर समुद्र तल से लगभग 3500 मीटर की ऊंचाई पर है और इसमें 2000 लोग रहते हैं। इस घाटी के आसपास और भी कई खूबसूरत स्थल हैं, जैसे- हेमिस मठ, पैंगोंग झील, शांग गोम्पा गोत्संग गोम्पा, खर्दुंग ला पास, लेह पैलेस , गुरुद्वारा पत्थर साहिब त्सो मोरीरी झील, चादर ट्रैक, फुगताल मठ, शांति स्तूप जहाँ आप घूमने जा सकते है।

3. अल्मोड़ा, उत्तराखंड

उत्तराखंड का अल्मोड़ा हिल स्टेशन सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। बारिश के बाद अल्मोड़ा की खूबसूरती और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सितंबर का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। आप अपने दोस्तों के साथ सितंबर में हॉलिडे सेलिब्रेशन के लिए अल्मोड़ा जा सकते हैं। ब्राइट एवं कार्नर, कोसी, शीतलाखेत और मौरनोला घूमने के लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा दर्शन के लिए नैना देवी मंदिर, चितई मंदिर और जागेश्वर जा सकते हैं।

 

4. कल्पा, हिमाचल प्रदेश

अगर आप इस भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते हैं, तो किन्नौर जिले में स्थित एक प्यारे शहर कल्पा में घूम आइए। सितंबर के महीने में कल्पा का मौसम खुशनुमा रहता है। यह सेब के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा आप यहां अपनी छुट्टियां का भरपूर आनंद ले सकते हैं। कम बजट में घूमने के लिए कल्पा बेस्ट डेस्टिनेशन है। आप अपने दोस्तों के साथ कल्पा की सैर कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए किन्नौर कैलाश, नारायण नागिनी मंदिर, कामरू किला और रोघी ट्रेक जैसी कई बेहतरीन जगहें है।

5. लैंसडाउन, उत्तराखंड

इस खूबसूरत मौसम में सितंबर में आप परिवार के साथ उत्तराखंड में बसे बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन घूमने जा सकते हैं। यहां आप घूमने के अलावा एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी, ऐसा लगेगा मानों वहां से वापस ही न आयें। वहा का खूबसूरत नजारा आपके दिल में बस जाएगा। आपको बता दें कि लैंसडाउन में आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं, इतना ही नहीं बल्कि यहां आप भुल्ला ताल देख सकते हैं। बता दें कि यह झील काफी छोटी है और बेहद ही शांत जगह में स्थित है। दरअसल भारतीय सेना इस झील की रखवाली करती है। झील के पास ही एक पार्क भी है, जहां आप घूम सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Company

Our Desi bharat website brings you the convenience of instant access to a diverse range of titles, spanning genres from fiction and non-fiction to self-help, business.

Features

Most Recent Posts

Category