Mosambi Juice Ke Fayde : मौसंबी का जूस पीने के फायदे (Mosambi Juice Advantages In Hindi)।Mosambi Juice Advantages In Hindi)। sweet lime/sweet lemon’

Mosambi ke juice ke fayde…क्या आप मौसंबी का जूस पीना पसंद करते हैं? क्या आप मौसंबी का जूस पीने के फायदे जानना चाहते हैं? यदि हाँ तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास होने वाला है। बात जब फलों के जूस की करें तो मौसंबी के जूस का नाम सबसे पहले आता है। साथ ही यह जूस पीने वाले अधिकतर लोगो की पहली पसंद भी बनता है। मौसंबी का फल बेहद रसीला होता है जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। गर्मियों के दिनों में इसके जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद साबित होता है। मौसंबी विटामिन सी का अच्छा स्रोत मानी जाती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। इसके अलावा यह फाइबर से भरपूर होती है और बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने, इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने का काम भी करती है। आईये जानते हैं मौसंबी का जूस पीने के फायदे (Mosambi juice advantages in hindi) और नुकसान।

मौसंबी का जूस पीने के फायदे (Mosambi juice ke fayde) – Mosambi juice advantages in hindi.

Mosambi juice ke fayde : इम्युनिटी बढ़ाये –

मौसंबी के जूस का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करता है। मौसमी में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। नियमित रूप से एक गिलास मौसंबी जूस का सेवन आपकी इम्युनिटी को बूस्ट कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Mosambi juice ke fayde : बॉडी डिटॉक्सीफाई के लिए –

स्वस्थ्य रहने के लिए समय-समय पर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना भी जरूरी होता है। ऐसे में मौसंबी के जूस का सेवन एक अच्छे डिटॉक्सीफाइंग एजेंट की तरह कार्य करता है। यह शरीर में जमे सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करता है। लम्बे समय तक यदि इन विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर नहीं किया गया तो यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

Mosambi ke juice ke fayde : हैजा के उपचार में –

जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने मौसमी के जूस का सेवन हैजा जैसी बीमारी में करना भी फायदेमंद साबित होता है। हैजा एक ऐसी बीमारी है जो अक्सर दूषित खान पान के कारण हो जाती है। इस बीमारी के दौरान नियमित रूप से एक गिलास ताजा मौसंबी का जूस पीना बहुत फायदेमंद साबित होता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण करने में –

मौसंबी का जूस पीने के फायदे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रण में लाने के लिए भी जाने जाते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो यह हृदय के स्वास्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। यदि आप भी अपने हृदय के स्वास्थ्य को चुस्त दुरुस्त रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से एक गिलास मौसंबी के जूस का सेवन जरूर करें।

Mosambi ke juice ke fayde : डाइजेशन के लिए –

मौसंबी के जूस का सेवन डाइजेशन प्रकिया को बढ़ावा देने के लिए भी किया जाता है। मौसंबी फाइबर के अच्छे स्रोत के रूप में जानी जाती है। जो पाचन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पेट से जुडी कई अन्य समस्याओं को दूर करती है। अच्छे परिणाम के लिए इसके जूस में एक छोटी चम्मच काला नमक मिलाकर सेवन करें।

वजन कम करने में –

बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मौसंबी के फायदे ले सकते हो। इसके लिए आपको एक चम्मच मौसमी के रस को एक गिलास गुनगुने पानी में डालना है। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसे पी जाना है। रोजाना इस मेजिकल ड्रिंक का सेवन वजन नियंत्रण में लाने का काम करता है।

भूख बढ़ाये –

अक्सर गर्मियों के सीजन में भूख न लगना या भूख कम लगना जैसी समस्याएं अधिकतर लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में गर्मियों के सीजन में मौसंबी का जूस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह भूख को खोलने का काम करता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

हड्डियों के लिए –

मौसंबी का जूस हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्पूर्ण सहयोग देता है। यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है। आर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों का इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा इसका सेवन मांसपेशियों के दर्द को कम करने का काम भी करता है।

मौसंबी के जूस के नुकसान – Mosambi juice uncomfortable side effects in hindi.

  • सेंसटिव दांत वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है।
  • यदि आपको इससे एलर्जी हो तो इसका सेवन न करें।

मौसमी का जूस पीने से क्या क्या फायदे हैं?

मौसमी का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बॉडी डिटॉक्सीफाई करने और डाइजेशन को बढ़ावा देने जैसे कई अन्य कार्य करता है।

मौसमी का जूस कब नहीं पीना चाहिए?

मौसमी का जूस सर्दी जुखाम होने पर दोपहर में लंच के बाद, रात्रि में डिनर के बाद नहीं पीना चाहिए।

क्या खाली पेट मौसमी का जूस पीना चाहिए?

हाँ, मौसमी के जूस को खाली पेट पिया जा सकता है।

मौसमी के जूस में कितनी कैलोरी होती है?

मौसमी के एक गिलास जूस के सेवन से आपको 50 कैलारी ऊर्जा मिलती है।

क्या Diabetes में मौसमी का जूस पीना चाहिए?

शुगर के मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार 

2 thoughts on “Mosambi Juice Ke Fayde : मौसंबी का जूस पीने के फायदे (Mosambi Juice Advantages In Hindi)।Mosambi Juice Advantages In Hindi)। sweet lime/sweet lemon’

Leave a Reply