Mulayam Singh Yadav Death : यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

 Desi Bharat : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Passes Away) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने आज सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

Mulayam Singh

2 अक्टूबर से हालत बनी हुई थी गंभीर

इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उन पर दवाइयों का कोई असर नहीं हो रहा था। उनकी किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी।

Mulayam Singh

2 अक्टूबर से हालत बनी हुई थी गंभीर

राजनेताओं ने जताया दुख

22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई। मुलायम कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे। 5 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की 2 शादियां हुईं।

पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था। अखि‍लेश यादव मुलायम की पहली पत्नी के ही बेटे हैं। उनके निधन पर राजनेताओं ने दुख जताया है।

Leave a Reply