सूर्य कुमार यादव की जीवनी | Surya kumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार यादव की जीवनी , सूर्य कुमार यादव बायोग्राफी, भारतीय क्रिकेटर, जन्म, उम्र, परिवार, नेट , करियर, पूरा नाम, हाइट, वेट, शिक्षा, इंस्टाग्राम, राज्य, धर्म, जाति, प्रतिस्पर्धा, वाइफ, गर्लफ्रेंड, कोच, [Suryakumar Yadav Biography In Hindi] (Cricketer, Birth, Ae, Family, Net Worth, Career, Full Name, Height, Weight, Education, Instagram, State, Religion, Caste, Competition, Wife, Girlfriend, Coach)

सूर्यकुमार यादव की जीवनी | Surya kumar Yadav Biography in Hindi

सूर्य कुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के खिलाड़ी हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम में एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं। सूर्य कुमार यादव महाराष्ट्र( राज्य ) से ताल्लुक रखते हैं। सूर्य कुमार ने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी मुंबई टीम के लिए ही खेला था । क्रिकेट ही नही सूर्य कुमार यादव ने मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी भी संभाली थी ।

अभी हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी T20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की गई जिस में सूर्य कुमार यादव को पहला स्थान दिया गया है। आज इस पोस्ट में हम आपको सूर्य कुमार यादव जीवनी के बारे में बताने वाले है तो चलिए जानते उनके जीवन के बारे में जानते हैं।

सूर्य कुमार यादव की जीवनी (Surya kumar Yadav Personal Information)

पूरा नाम (FULL NAME)सूर्य कुमार अशोक यादव
व्यापार (Profession)क्रिकेटर (बल्लेबाज)
जन्म तिथि (Date of Birth)14 . 09 . 1990
उम्र (Age)32 वर्ष
जाति (Caste)अहीर(यादव)
जन्म स्थल (Birth Place)मुंबई, राज्य महाराष्ट्र
निवास स्थानमुंबई, राज्य महाराष्ट्र
ऊंचाई (Hight)180 से० मी०
वजन (Weight)74 कि० ग्रा०
शौक (Hobby)जिम करना, गिटार बजाना, फुटबॉल खेलना ओर क्रिकेट
Instagram Profilesurya_14kumar
सूर्य कुमार यादव की जीवनी (Surya kumar Yadav Personal Information)

सूर्य कुमार यादव की जीवनी (Surya kumar Yadav Biography)

Surya kumar Yadav Biography: सूर्य कुमार का जन्म 14. 09 . 1990 को मुंबई, राज्य महाराष्ट्र में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। वो अहीर (यादव) जाति (Surya Kumar Yadav Cast) से आते हैं।

उनकी माता जी का नाम श्रीमती सपना यादव और पापा जी का नाम श्री अशोक कुमार यादव है। उनके पिता ने BARC में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी की है। नौकरी में तबादले के बाद उनके पिता वाराणसी राज्य उत्तर प्रदेश से मुंबई राज्य महाराष्ट्र चले आए थे ।

बचपन में सूर्य कुमार यादव की क्रिकेट और बैडमिंटन में एक समान रुचि थी। लेकिन जब सूर्य कुमार के पिता ने एक रास्ता चुनने को कहा तो उन्होंने क्रिकेट को अपनी पहली पसंद चुना। सूर्य कुमार के चाचा श्री विनोद यादव उनके क्रिकेट के पहले कोच बने। सूर्य कुमार यादव ने अपनी शुरुआत स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई से की है और ईएलएफ (ELF) वेंगसरकर अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

सूर्य कुमार यादव का परिवार (Surya kumar Yadav Family)

संबंध (RELATION)नाम (NAME)
पिता का नाम (Father’Name)श्री अशोक कुमार यादव
माता का नाम (Mother’s Name)श्रीमती सपना यादव
चाचा का नाम (Uncle Name)श्री विनोद यादव
पत्नी का नाम (Wife Name)मिस देविशा शेट्टी
सूर्य कुमार यादव का परिवार (Surya kumar Yadav Family)

सूर्य कुमार यादव की शिक्षा (Surya kumar Yadav Education)

Surya kumar Yadav Education: सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई ( महाराष्ट्र )में ही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की है। इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने आगे की पढ़ाई के लिए वो क्रमशः परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई (महाराष्ट्र) और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई में चले गए। सूर्य कुमार के पास वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम) की डिग्री है।

स्कूल (School)परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई
कॉलेज (College)परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई
पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम)
सूर्य कुमार यादव की शिक्षा (Surya kumar Yadav Education)

सूर्यकुमार यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

बल्लेबाजी (Batting)दाएं हाथ
गेंदबाजी (Bowling)राइट-आर्म मीडियम
दायें हाथ से ऑफ ब्रेक
कोच (Coach)विनोद यादव, चंद्रकांत पंडित, एचएस कामथ
वनडे प्रदार्पण (ODI debut)18 जुलाई 2021 बनाम श्रीलंका
टी-20 प्रदार्पण (T20 debut)14 मार्च 2021 बनाम इंग्लैंड
सूर्यकुमार यादव के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े

सूर्य कुमार यादव प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर

र्यकुमार यादव ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत 2010-2011 में रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली के खिलाफ की थी। रणजी ट्रॉफी उनका पहला बहुत शानदार मैच रहा क्योंकि उन्होंने मुंबई क्रिकेट टीम के लिए के लिए 73 रनों के साथ के साथ सबसे ज्यड़ा स्कोर बनाया और मुंबई क्रिकेट टीम की पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव रहे। 2018-2019, और 2019-2020 में सूर्य कुमार यादव को देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया सी क्रिकेट टीम में चुना गया था। यही नहीं सूर्य कुमार यादव ने 2020-2021 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी भी संभाली।

सूर्य कुमार यादव आईपीएल करियर (Surya kumar Yadav IPL 2022)

Surya kumar Yadav IPL: सूर्य कुमार को 2012 आईपीएल सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस से आईपीएल मे खेलने का मौक़ा मिला। उन्होंने सीज़न में सिर्फ एक मैच खेला और बिना रन बनाए आउट हो गए थे । इसके बाद 2014 में उनको कोलकाता नाइट राइडर्स (kkr) ने खरीदा था ।

सूर्य कुमार यादव ने आईपीएल 2015 में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने ईडन गार्डन्स में मुंबई के खिलाफ एक मैच जीताने वाली धमाकेदार पारी खेली। इस मैच में सूर्य कुमार यादव ने 20 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 46 रन बना डाले ।

इस पारी के बाद उनको कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम का उप-कप्तान बनाया गया और टीम में उनकी जगह पक्की भी हो गई। वह 2018 आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी थे, उन्हे मुंबई इंडियंस द्वारा ₹3.2 करोड़ की बड़ी (Surya kumar Yadav IPL Price 2022) कीमत पर खरीदा गया था।

सूर्य कुमार यादव T-20 करियर (Surya kumar Yadav T-20)

Surya kumar Yadav T-20 : फरवरी 2021 में, सूर्य कुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए पहली बार भारत की T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला T20 क्रिकेट मैच खेला था ।

इसके बाद उन्होंने 18 मार्च को श्रृंखला का चौथा अपना गेम खेला और उन्हें बल्लेबाजी करने का पहला मौका मिला, और पहली गेंद पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्का लगाया, T-20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

इस क्रिकेट मैच में उन्होंने अपनी अर्ध-शतकीय पारी खेली। सितंबर 2021 में, सूर्य कुमार यादव को 2021 आईसीसी T-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट की टीम में शामिल किया गया है।

सूर्य कुमार यादव की T-20 रैंकिंग (Surya kumar Yadav Ranking) की बात करें तो अभी हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी T-20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की गई जिसमें सूर्य कुमार को सबसे पहला स्थान दिया गया है।

सूर्य कुमार यादव वनडे करियर (Surya kumar Yadav ODI)

Surya kumar Yadav ODI: जून 2021 में, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट टीम में नामित किया गया। उन्होंने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। 21 जुलाई 2021 को, सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मे अर्धशतक बनाया।

सूर्य कुमार यादव का शादी , वाइफ – (Surya kumar Yadav Marriage )

सूर्य कुमार यादव का शादी , वाइफ – (Surya kumar Yadav Marriage )

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का शादी 7 जुलाई 2016 को देवीशा शेट्टी से हुई जो मुंबई में एक डांस कोच है इन दोनों की मुलाकात सबसे पहले 2012 में आर ए पोदार कॉलेज आफ कमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में हुई थी तब से दोनों संपर्क में रहे हैं और आखिर कर 4 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

सूर्य कुमार यादव की कुछ रोचक बातें

इनका शौक बचपन से पशु पक्षियों मे रहा है। जो आज भी देखने को मिलता है ।

सूर्य कुमार यादव की खास बात यह है कि ये अंग्रेजी भाषा के गीतों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। इनको भारतीय भाषा हिन्दी पर काफी ज्यादा गर्व है।

सूर्य कुमार यादव  भारत के ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके सबसे पहले कोच इनके परिवार के ही सदस्य रहे हैं जिसमें इसके चाचा जी श्री विनोद कुमार यादव रहे हैं।

इनकी और रोचक बातें करें तो यह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ज्यादातर मैचों में कदम रखते ही पहले मैच में ही शानदार पारी खेली है जिसमें आप इसके घरेलू क्रिकेट करियर देख सकते हैं या रणजी ट्रॉफी करियर भी देख सकते हैं।

FAQ

Q. सूर्य कुमार यादव कहाँ के रहने वाले हे ?

Ans. सूर्य कुमार यादव सामान्यता उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं।

Q. सूर्यकुमार यादव कौन सी जाति का है?

Ans. सूर्य कुमार यादव की जाति अहीर (यादव ) है।

Q. सूर्य कुमार यादव का गांव किधर है?

Ans. सूर्य कुमार यादव का गांव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हथोड़ा के पास रामपुर में है।

Q. सूर्यकुमार यादव किस राज्य का है?

Ans. वैसे इनका जन्म महाराष्ट्र राज्य में हुआ है लेकिन सूर्यकुमार यादव प्रॉपर उत्तर प्रदेश राज्य के है।

One thought on “सूर्य कुमार यादव की जीवनी | Surya kumar Yadav Biography in Hindi

Leave a Reply

Pakistan Best fast bowler Shaheen Afridi today 10 best pictures जीरा से होने वाले 8 फायेदे आप जानकार चौक जायेगे , जाने क्या -क्या हे फायेदे बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्री जिन्होंने हिदू धर्मं छोड़ अपना इस्लाम धर्म Nora Fatehi In Yellow Outfits 17 Beautiful Pictures of Deepika and Ranveer Singh together Keerthy Suresh sizzles in Dress Anjali Arora shared a stunning, seductive pictures on instagram How to Lose Water Weight?