World’s Richest Person: इन 10 लोगों के पास है दुनिया का सबसे ज्यादा पैसा, लिस्ट देख लीजिए

Elon Musk 300 अरब डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति भी बने। इससे पहले कोई भी व्यक्ति इतनी दौलत के आंकड़े को नहीं छू सका था। हालांकि बाद में उनकी संपत्ति इस स्तर से नीचे आ गई।

साल 2021 खत्म होने को है। गुजर रहे साल ने कोरोना संकट के साथ-साथ कई उतार चढ़ाव देखे। यह उतार चढ़ाव दुनिया के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में भी देखने को मिला। कभी ऐमजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए तो कभी टेस्ला के एलन मस्क (Elon Musk) ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए नंबर वन पोजिशन को हासिल किया। वर्तमान में एलन मस्क दुनिया के सबसे रईस शख्स के पायदान पर काबिज हैं। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों में एलन मस्क के अलावा और कौन-कौन शामिल है…

एलन मस्क: 274 अरब डॉलर

जेफ बेजोस: 197 अरब डॉलर

बरनार्ड अरनॉल्ट: 171 अरब डॉलर

बिल गेट्स: 137 अरब डॉलर

लैरी पेज: 130 अरब डॉलर

सर्जे ब्रिन: 125 अरब डॉलर

मार्क जुकरबर्ग: 125 अरब डॉलर

स्टीव बॉलमेर: 119 अरब डॉलर

लैरी एलिसन: 109 अरब डॉलर

वॉरेन बफे: 107 अरब डॉलर

लन मस्क 300 अरब डॉलर तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति

इतना ही नहीं वह अक्टूबर में 300 अरब डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति भी बने। इससे पहले कोई भी व्यक्ति इतनी दौलत के आंकड़े को नहीं छू सका था। हालांकि बाद में उनकी संपत्ति इस स्तर से नीचे आ गई।

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी कहां

भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया में 12वें सबसे रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, इस वक्त अंबानी की दौलत 89.3 अरब डॉलर है। वहीं भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की बात करें तो वह दुनिया में 14वें सबसे रईस हैं। उनकी दौलत वर्तमान में 77.7 अरब डॉलर है।

1 Comment

  • I am currently writing a paper and a bug appeared in the paper. I found what I wanted from your article. Thank you very much. Your article gave me a lot of inspiration. But hope you can explain your point in more detail because I have some questions, thank you. 20bet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Company

Our Desi bharat website brings you the convenience of instant access to a diverse range of titles, spanning genres from fiction and non-fiction to self-help, business.

Features

Most Recent Posts

Category